


नवाबी रियासत टोंक की स्थापना दिवस के अंतर्गत अंजुमन खानदान-ए-अमीरिया टोंक 15 नवम्बर से टोंक महोत्सव मनाएगा। जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अंजुमन खानदान-ए-अमिरिया टोंक के सदर यूनुस अली खान ने बताया कि टोंक महोत्सव की शुरुआत 15 नवम्बर को सुबह 11 बजे अरबी फारसी शोध संस्थान टोंक में उदघाटन से होगी।इसी दिन शाम को 4बजे गांधी खेल मैदान टोंक में फुटबॉल मैच होगा। उन्होंने बताया कि 16 को रंगोली,मेहंदी,मांडना एवं अन्य प्रतियोगिताए ,एयर राइफल, चारबेत,17को वादविवाद प्रतियोगिता,लॉन टेनिस,सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 18 नवम्बर को बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता,अखिल भारतीय कवि सम्मेलन,19 को अंतरराष्ट्रीय सेमिनार, कुश्ती प्रतियोगिता,ऑल इंडिया मुशायरा,20 को बॉक्सिंग प्रतियोगिता,शाम-ए-गजल तथा 21 नवम्बर को टोंक महोत्सव का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।