


पाली के महात्मा गांधी कॉलोनी में शुक्रवार रात को राणावास स्टेशन मारवाड़ जंक्शन के रहने वाले अब्दुल सलीम पठान सरकारी स्कूल में पीटीआई साली की शादी में स्टेज पर डांस करते-करते जीजा की मौत हो गई।
पाली के राणावास स्टेशन (मारवाड़ जंक्शन) के रहने वाले 42 साल के अब्दुल सलीम पठान सरकारी स्कूल में पीटीआई थे। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ ससुराल भैरूघाट पिंजारों का बास में आए हुए थे। शनिवार को उनकी साली की शादी थी। शुक्रवार को घर में महिला संगीत चल रहा था।
अब्दुल सलीम भी रिश्तेदारों के साथ स्टेज पर डांस कर रहे थे। डांस करते-करते अचानक स्टेज पर गिर गए। रिश्तेदारों ने उनको उठाने का प्रयास किया, लेकिन उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। इस पर उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत हार्ट अटैक से होने की बात सामने आ रही है।