Saturday, 29 August 2026

डीजीपी मिश्रा ने नई दिल्ली स्थित आरएसी की 8 वीं बटालियन का निरीक्षण कर जवान और अधिकारियों के साथ सीधी बातचीत की


 डीजीपी मिश्रा ने नई दिल्ली स्थित आरएसी की 8 वीं बटालियन का निरीक्षण कर जवान और अधिकारियों के साथ सीधी बातचीत की

महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने शनिवार को नई दिल्ली स्थितआरएसी की 8 वीं बटालियन का निरीक्षण किया और संपर्क सभा में जवानों के साथ सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना। 

उल्लेखनीय है कि आरएसी की 8 वीं बटालियन के वर्ष 1995 में त्रिपुरा से नई दिल्ली स्थानांतरित होने के बाद 27 वर्षों में यह पहला अवसर है, जब किसी डीजीपी ने इस बटालियन का निरीक्षण किया है।

डीजीपी मिश्रा ने आरएसी की 8 वीं बटालियन के बटालियन मुख्यालय में ही 8 वीं,11 वीं और 12 वीं बटालियन की संयुक्त संपर्क सभा लेकर जवानों से उनकी समस्याएं सुनी और इन समस्याओं के समाधान के बारे में विस्तार से विचार विमर्श किया।

8 वीं बटालियन की कमांडेंट डॉ. किरण कांग सिद्धू ने बताया कि डीजीपी मिश्रा ने आठवीं बटालियन मुख्यालय में ही जवानों के साथ मध्यान्ह भोजन भी किया।



    Previous
    Next

    Related Posts