Saturday, 29 August 2026

सौम्या गुर्जर ने ग्रेटर नगर निगम में तीसरी बार संभाला मेयर का कार्यभार


 सौम्या गुर्जर ने ग्रेटर नगर निगम में तीसरी बार संभाला मेयर का कार्यभार

हाईकोर्ट द्वारा ग्रेटर नगर निगम की सौम्या गुर्जर के पक्ष में फैसले के बाद शनिवार को सौम्या गुर्जर ने तीसरी  बार फिर से मेयर का कामकाज संभाल लिया है । 

सौम्या गुर्जर शनिवार को दोपहर 12 बजे ग्रेटर नगर निगम मुख्यालय पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और उन्होंने पूजा अर्चना कर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर कई समितियों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

सौम्या गुर्जर को  स्वायत्त शासन निदेशालय ने शुक्रवार को न्यायिक प्रक्रिया में अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। स्वायत्त शासन निदेशालय ने सौम्या गुर्जर को 18 नवंबर तक का समय अपना जवाब प्रस्तुत करने के लिए दिया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सौम्या गुर्जर ने ग्रेटर नगर निगम में मेयर का पदभार ग्रहण किया है।



Previous
Next

Related Posts