


चूरू की सरदारशहर सीट पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी और चुनाव प्रबंधन संयोजक की नियुक्तियां कर दी हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया ने केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल को चुनाव प्रभारी का जिम्मा सौंपा है। दो सह प्रभारी भी लगाए गए हैं। इनमें टोंक के मालपुरा से विधायक कन्हैयालाल चौधरी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनवारीलाल सिंघल को शामिल किया गया है। चुनाव प्रबंधन संयोजक के तौर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच और प्रदेश उपाध्यक्ष व सम्भाग प्रभारी माधोराम चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है।