


जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट पर प्रबंधन द्वारा पचास से सौ साल तक पुराने पीपल , बरगदों, नीम , करंज आदि के सैंकड़ों पेड़ों को बेदर्दी से काटने के विरोध में शुक्रवार को सुबह जनसमस्या निवारण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा सूरज सोनी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर कटाई को रुकवाया। कार्यकर्ताओं ने जेसीबी और मशीनों को रूकवाकर कटाई का काम बंद कराया।
एयरपोर्ट डायरेक्टर विष्णु झा से मिलकर इस कटाई पर नाराज़गी प्रकट करते हुए ज्ञापन दिया गया। पेड़ों की कटाई के विरोध में पर्यावरणविद विष्णु लाम्बा, ललित तंवर , आरके सिन्हा , दिनेश सैनी , भरत भाटी, नितिन मिश्रा, जगदीश प्रसाद,विजय भारद्वाज मैं प्रदर्शन कर पेड़ों की रक्षा की ।