


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अमृत महोत्सवी वर्ष का 68 वां राष्ट्रीय अधिवेशन 25 से 27 नवंबर तक जयपुर में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय एकात्मता के भाव में आयोजित यह अधिवेशन भारत को समर्थ, सशक्त व समृद्ध बनाने के संकल्प को सुदृढ़ करेगा।
देशभर से आने वाले सभी प्रतिनिधियों स्वागत के लिए एक स्वागत समिति का गठन किया गया है। इस स्वागत समिति की घोषणा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जयपुर प्रांत के प्रांत अध्यक्ष डॉ. हेमंत महावर द्वारा की गई। जिसमें स्वागत समिति के अध्यक्ष ओपी अग्रवाल और स्वागत समिति सचिव विष्णु चेतानी होंगे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री होशियार मीणा ने बताया कि इस अधिवेशन में पूर्व से पश्चिम तक उत्तर से दक्षिण तक संपूर्ण भारत का वास्तविक लघु दर्शन होंगे। यह एक युवाओं का महाकुंभ है जिसमें देश भर के 3000 प्रतिनिधि भाग लेंगे जो कि शिक्षा और समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चाएं कर प्रस्ताव पारित करेंगे, जिससे देश को एक नई दिशा मिलेगी।
प्रांत मंत्री शोर्य जैमन ने बताया 18 साल बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन की मेजबानी करने का अवसर जयपुर प्रांत को पुनः प्राप्त हुआ है यह विद्यार्थी परिषद का चौथा अधिवेशन है जो जयपुर राजस्थान में होने जा रहा है इस अधिवेशन से देशभर के कार्यकर्ताओं को एक नई ऊर्जा को प्रेरणा मिलेगी यह अधिवेशन जयपुर के लिए स्मरणीय होगा।