


भाजपा के पार्षद विष्णु शर्मा की अगुवाई में शुक्रवार को मौहल्ला छावनी में सड़क के नजदीक ही नगर परिषद टोंक द्धारा इंदिरा रसोई बनाए जाने के खिलाफ व्यापारियों ने अपनी दुकानें बन्द करके तीन घण्टे तक धरना दिया।बाद में जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया जिन्होंने नगर परिषद टोंक द्धारा बनाई जा रही इंदिरा रसोई को अतिक्रमण बताते हुए काम रोके जाने की मांग की है।
धरने में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना,उपाध्यक्ष बेनीप्रसाद जैन, पुष्कर शर्मा आदि शामिल थे।
जिनका कहना था कि नगर परिषद एक तरफ ठेला,केबिनों को हटा करके अतिक्रमण हटाने में लगी हुई है।वहीं दूसरी तरफ खुद ही नियमो की धज्जियां उड़ाते हुए नियमो के खिलाफ इंदिरा रसोई का निर्माण करा करके अतिक्रमण कर रही है।
भाजपा पार्षद विष्णु शर्मा ने कहा कि नगर परिषद टोंक गंदे नाले के बाहर मुख्य सड़क के समीप इंदिरा रसोई बनाने से पैदल राहगीरों के लिए चलने के लिए कोई रास्ता ही नही बचेगा।
उन्होंने कहा कि जब कि नगर परिषद टोंक ने पूर्व में समीप ही 7 दुकानों के लिए जमीन बेची थी वह भी सड़क से लगभग 20 फीट दूर है ।उन्होंने नगर परिषद टोंक पर दोहरी नीति का आरोप लगाते हुए कहा है कि एक तरफ छावनी इंद्रा सर्किल पर ही एक तरफ तो सड़क से बीस फीट दूर तक फल,सब्जी के ठेलों व केबिनों को अतिक्रमण बताते हुए हटा दिया गया।दूसरी तरफ नगर परिषद टोंक द्धारा सरस डेयरी बूथ आवंटित किए गए है साथ इंदिरा रसोई का निर्माण कराया जा रहा है।