Saturday, 29 August 2026

सभापति-आयुक्त की इंदिरा रसोई उदघाटन में मौजूदगी चर्चा का विषय बनी


सभापति-आयुक्त की इंदिरा रसोई उदघाटन में मौजूदगी चर्चा का विषय बनी

खीचड़ की इंदिरा रसोई उदघाटन कार्यक्रम में मौजूदगी न सिर्फ कांग्रेसियों बल्कि कर्मचारियों एवं आमजन में चर्चा का विषय बनी हुई है। उल्लेखनीय रहें नगर परिषद टोंक सभापति अली अहमद एवं आयुक्त अनिता खींचड़ के बीच शुरू से ही समन्वय नही होने एव खींचड़ का तबादला की राजनीति से आयुक्त का तबादला प्रतिष्ठा का विषय बन गया था। आखिरकार आयुक्त अनिता खींचड़ ने अपना तबादला निरस्त कराने में कामयाब हो गई।

सभापति एवं आयुक्त शुक्रवार को बमोर पुलिया के पास इंदिरा रसोई उदघाटन में एक साथ दिखना चर्चा का विषय बना हुआ है।

राज्य सरकार की मंशा कोई भूखा ना सोए जिसके लिए गरीब और मजदूर को मात्र 8 रुपए में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने के लिए ही इन्दिरा रसोई योजना की शुरुआत की गई थी। जयपुर-कोटा हाईवे स्थित बमोर पुलिया के पास में इंदिरा रसोई का फीता काटकर सभापति एवं आयुक्त ने उद्घाटन किया। जिन्होंने इंदिरा रसोई में भोजन करके क्वालिटी भी जांची। 

इंदिरा रसोई उदघाटन कार्यक्रम में पंडित शैलेंद्र शर्मा , नप के पार्षद रामदेव गुर्जर, राहुल सैनी, कजोड़ , हरेंद्र, फ़िरोज़ नागौरी, मुजाहिद अब्बासी सहित नगर परिषद के अधिकारी उपस्थित थे।


Previous
Next

Related Posts