Saturday, 29 August 2026

स्वायत्त शासन निदेशालय ने बर्खास्त मेयर सौम्या गुर्जर को जारी किया कारण बताओ नोटिस, 18 नवंबर तक का दिया जवाब का समय


स्वायत्त शासन निदेशालय ने बर्खास्त मेयर सौम्या गुर्जर को जारी किया कारण बताओ नोटिस, 18 नवंबर तक का दिया जवाब का समय

नगर निगम ग्रेटर की बर्खास्त मेयर सौम्या गुर्जर को स्वायत्त शासन  निदेशालय (डीएलबी) के निदेशक ह्रदेश कुमार ने शुक्रवार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। स्वायत्त शासन  निदेशालय ने सौम्या  गुर्जर को अपना जवाब पेश करने के लिए 18 नवंबर तक का समय दिया है। सरकार के इस नोटिस के बाद ये तो तय हो गया कि सरकार अब हाईकोर्ट की सिंगल बैंच के फैसले को डबल बैंच में चुनौती नहीं देगी।

डीएलबी की ओर से जारी नोटिस के तहत सौम्या गुर्जर को अपना पक्ष पेश करना होगा। विशेषज्ञों के मुताबिक सौम्या की तरफ से अपना पक्ष रखने के बाद सरकार उसको तर्क-वितर्क के आधार पर युक्तियुक्त आदेश जारी किया जाएगा।

गुरुवार को हाईकोर्ट के आदेश आने के बाद  शुक्रवार को डीएलबी ने आदेशों पर विधिक राय ली गई। इस राय में ली गई। इसमें कोर्ट के आदेशों की पालना करने का सुझाव दिया गया। इसके बाद डीएलबी ने कारण बताओ नोटिस जारी करने का प्रस्ताव तैयार करके यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल को भिजवाया था, जिसके बाद शुक्रवार को ही स्वायत्त शासन मंत्री धारीवाल ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए डीएलबी ने नोटिस जारी किया। 

हाईकोर्ट ने 10 नवंबर को ही सौम्या गुर्जर की ओर से जारी याचिका पर सुनवाई के बाद  स्वायत्त शासन निदेशालय के आदेश को निरस्त कर दिया था, जिसमें सौम्या को मेयर और पार्षद के पद से बर्खास्त किया था। कोर्ट के इस आदेशों के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने महापौर के उपचुनाव की प्रक्रिया को रोक दिया था।



Previous
Next

Related Posts