


नसीराबाद नगरपालिका के चेयरमैन पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनीता मित्तल ने अध्यक्ष पद का चुनाव 2 मत से जीता। उपचुनाव के लिए आयोजित मतदान में कुल 20 निर्वाचित पार्षदों में से 18 पार्षदों ने मतदान किया । भाजपा के 2 पार्षद मतदान के लिए नहीं पंहुचे।
निर्वाचन अधिकारी एसडीएम अंशुल आमेरिया ने चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि मतदान में भाजपा की प्रत्याशी अनीता मित्तल को 10 मत और कांग्रेस की ऋटुका सोनी को 8 मत प्राप्त हुए। जिस पर भाजपा की अनीता मित्तल को विजयी घोषित किया गया।