


राजस्थान राजस्व मंडल के वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व राजस्व मंडल बार काउंसिल के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा ने गुरुवार को अपने निवास स्थान पर शादी की 40 वीं वर्षगांठ परिवार के सदस्यों के बीच मनाई। इस अवसर पर उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती यशवंती सारस्वत के साथ केक काटा और एक दूसरे को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर उनके छोटे भ्राता महेंद्र कुमार सारस्वत और इंदु बाला सारस्वत और परिवारजनों ने भी उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई दी।
राजस्थान का पंछी डिजिटल वेबसाइट परिवार वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार शर्मा और यशवंती सारस्वत को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं देता है और उनके लंबी आयु के साथ जीवन में खुशहाली की ईश्वर से कामना करता है ।