Saturday, 29 August 2026

ग्रेटर नगर निगम मेयर के लिए मतदान भाजपा के प्रत्याशी रश्मि सैनी और कांग्रेस की हेमा सिंघानिया सहित 100 अधिक पार्षदों ने डालें वोट


ग्रेटर नगर निगम मेयर के लिए मतदान भाजपा के प्रत्याशी रश्मि सैनी  और कांग्रेस की हेमा सिंघानिया सहित 100  अधिक पार्षदों ने  डालें वोट


ग्रेटर नगर निगम जयपुर के मेयर पद उपचुनाव को लेकर 10 नवंबर गुरुवार को निगम मुख्यालय पर सुबह 10:00 बजे से मतदान हुआ शुरू। कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी हेमा सिंघानिया और भाजपा के प्रत्याशी रश्मि सैनी ने अपना वोट डाल दिया है। इसके अलावा कांग्रेस और भाजपा के पार्षद अपना वोट कास्ट करने में लगे हुए हैं। अब तक लगभग 100 पार्षदों से अधिक में अपना वोट डाल दिया है प्रोग्राम ऐसा माना जा रहा है कि दोपहर 12:30 बजे तक सभी पार्षद अपना वोट डाल देंगे।

भाजपा और कांग्रेस के विधायक बसों और कारों के माध्यम से ग्रेटर नगर निगम मुख्यालय पहुंचे और  अपना वोट डाला। कांग्रेस की बस को लेकर कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष अर्चना शर्मा और पुष्पेंद्र भारद्वाज लेकर पहुंचे। जबकि भाजपा की 2 वर्षों के माध्यम से पार्षद नगर निगम मुख्यालय पहुंचे और अपना वोट डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

मतदान के तत्काल बाद मतगणना और परिणाम की घोषणा की जाएगी। इससे पहले चुनाव पर्यवेक्षक अनुप्रेरणा  कुंतल ने नगर निगम पहुंचकर चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। पार्षदों को प्रवेश से पहले चेकिंग की जाएगी और उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। ग्रेटर नगर निगम मुख्यालय पर भाजपा के जयपुर शहर से सांसद रामचरण बौहरा,मालवीय नगर से भाजपा विधायक नरपत सिंह राजवी,कालीचरण सराफ, डिप्टी मेयर पुनीत करनावत, जिला अध्यक्ष राघव शर्मा पहुंचे हैं कांग्रेस की ओर से केंद्रीय कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष अर्चना शर्मा, पुष्पेंद्र भारद्वाज,  हेरिटेज नगर निगम के पार्षद मनोज दुग्गल भी पहुंचे हैं। कालीचरण सराफ जिला अध्यक्ष राघव शर्मा ने भी दावा किया है कि उनकी  मेयर प्रत्याशी जीतेगी। 

भाजपा के विधायक नरपत सिंह राजवी ने कहा कि इस बार विधायकों ने प्रबंधन संभाला है और हमें विश्वास है कि भाजपा की मेयर प्रत्याशी रश्मि सैनी लगभग 100 वोट प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले के चुनाव में विधायकों को दूर रखा गया था इसी का परिणाम है कि कांग्रेस ने भाजपा के पार्षद  विष्णु लाटा को मेयर बनाने में कामयाबी हासिल की थी।


भाजपा के मेयर  पद की उम्मीदवार रश्मि सैनी के पति का वायरल वीडियो को लेकर पार्टी के नेताओं ने चुप्पी साध रखी है। वे  इस पुराने वायरल वीडियो के बारे में कुछ कहने से बच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने यह प्रचारित करना शुरू कर दिया है कि ऐसे  मेयर से  ग्रेटर  नगर निगम में भ्रष्टाचार बढ़ने की संभावना बनेगी। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा को इसका जवाब देना चाहिए। 

चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर भाजपा के नेता चिंतित है और उन्होंने नई रणनीति तैयार की है कि किसी तरह से रश्मि  सैनी चुनाव जीत जाए। यही कारण है कि अब भाजपा के सांसद और विधायक पहले से अधिक सक्रिय नजर आ रहे हैं।चुनाव के लिए भाजपा के पार्षद होटल चौमूं पैलेस से निकलकर मतदान के लिए जयपुर पहुंचेंगे। इससे पहले भाजपा की बाड़ाबंदी में पार्षदों की संख्या में  बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को एक निर्दलीय पार्षद जय वशिष्ठ भी  भाजपा की बाड़ाबंदी में शामिल हुए और  भाजपा की सदस्यता ली।  सांगानेर के विधायक  डॉ.अशोक लाहोटी ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर निर्दलीय पार्षद जय वशिष्ठ को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान चोमू के विधायक और भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा भी मौजूद रहे।

चोमू पैलेस में बुधवार को विधायक कालीचरण सर्राफ, अशोक लाहोटी रामलाल शर्मा, नरपत सिंह राजवी, सांसद रामचरण बोहरा सहित अन्य नेताओं ने मौजूद पार्षदों को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराया। साथ ही पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने का संकल्प दिलाया। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने अब कुल 93 पार्षदों के होटल में होने का दावा किया है। अशोक लाहोटी और रामलाल शर्मा ने 101 वोटों से भाजपा की रश्मि सैनी को मेयर बनाने का दावा किया है।

 कांग्रेस ने भी अपने पार्षदों को एकजुटता के साथ मेयर प्रत्याशी हेमा सिंघानिया को वोट देने की रणनीति तैयार की है। कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने जीत की रणनीति तय की है और दावा किया है कि भाजपा के कई पार्षद कांग्रेस को विजयश्री दिलाने में सहयोग करेंगे।




Previous
Next

Related Posts