Saturday, 29 August 2026

हिमाचल में बनेगी कांग्रेस की सरकार और पहली कैबिनेट में लागू करेंगे पुरानी पेंशन योजना: पायलट


हिमाचल में बनेगी कांग्रेस की सरकार और पहली कैबिनेट में लागू करेंगे पुरानी पेंशन योजना:  पायलट

पूर्व  डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने विधानसभा क्षेत्र कसौली से कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनेगी तो हिमाचल में पुरानी पेंशन योजना को पहली कैबिनेट पर मजबूर किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री जयराम ने विकास किया होता तो उन्हें अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विकास के विभिन्न योजनाओं के पत्थर नहीं लगवाने पड़ते। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार आम लोगों के का काम नहीं कर रही है ऐसे में इस चुनाव में डबल इंजन की सरकार को फेल करना है। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे हाथ पर  मोहर लगाकर  कांग्रेस के उम्मीदवार को विजय बनाएं।


Previous
Next

Related Posts