Saturday, 29 August 2026

मामराज सेन कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष मनोनीत


मामराज सेन कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष मनोनीत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष. हरसहाय यादव में मामराज सेन को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है !

प्रदेश अध्यक्ष यादव ने नियुक्ति पत्र जारी कर आशा व्यक्त की है कि  जिला अध्यक्ष मामराज सेन की नियुक्ति से संगठन एवं कांग्रेस को  मजबूती मिलेगी एवं  अन्य पिछड़ा वर्ग के सामाजिक एवं राजनीतिक उत्थान के लिए महती भूमिका  का निर्वहन करेंगे। 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल, डॉ संजय पुरोहित, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन, महासचिव शिव कुमार बंसल ,महेश चौहान, सचिव सागर मीणा, मनीष सेन पूर्व पार्षद रामसिंह सेन ने मामराज सेन के मनोनयन पर शुभकामनाएँ देते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।




Previous
Next

Related Posts