Saturday, 29 August 2026

ग्रेटर नगर निगम में मेयर पद का चुनाव 10 नवंबर को, 146 पार्षद करेंगे मतदान,भाजपा कांग्रेस दोनों ने जीत का किया दावा


 ग्रेटर नगर निगम में मेयर पद का चुनाव 10 नवंबर को, 146 पार्षद करेंगे मतदान,भाजपा कांग्रेस दोनों ने जीत का किया दावा

मेयर पद के लिए 10 नवंबर को  मतदान  ग्रेटर नगर निगम मुख्यालय में  होगा।  जहां पर चुनाव में 146  पार्षद अपना मतदान करेंगे ।  मतदान का समय सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक  रखा है मतदान के तत्काल बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। निर्वाचन अधिकारी शंकर लाल सैनी की देखरेख में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से ग्रेटर नगर निगम मुख्यालय अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है। 

ग्रेटर नगर निगम में मेयर पद पर मतदान के लिए अब केवल एक दिन बचा हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने जीत का दावा किया है। मतदान से पहले  दोनों पार्टी के पार्षदों को मॉक पोलिंग करवाई गई। जिससे कि कोई पार्षद गलत वोट ना दे दे और उसका वोट खारिज हो जाए । आप दोनों ही पार्टी के पार्षदों ने जीत के लिए भगवान की शरण में जाना शुरू कर दिया है। चौंमू पैलेस में मौजूद भाजपा के पार्षदों ने सुंदरकांड का पाठ किया। वकांग्रेस के पार्षदों ने मंगलवार सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करके अपने प्रत्याशी  की जीत मनोकामना की।

इससे पहले 2 दिन तक  कांग्रेस के पार्षद स्विमिंग पूल में नहाने, अंताक्षरी, क्रिकेट जैसे खेल खेलकर अपना समय बिता रहे थे अब बदलाव आ गया है। मंगलवार को सुबह योगासान के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया। भाजपा के पार्षदों ने सत्संग के साथ सुंदरकांड का पाठ किया।

अब चुनावी समीकरण भाजपा के पक्ष में नजर आ रहे हैं क्योंकि वर्तमान में लगभग सभी पार्षद अब बाड़ेबंदी में पहुंच चुके हैं। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी का जीत सुनिश्चित मानी जा रही हैं। जीत के लिए प्रत्याशी को 146 में से 74 वोट चाहिए, जबकि भाजपा के पास पार्षदों की संख्या 93 है।

बाड़ेबंदी के दौरान ही मंगलवार चौंमू पैलेस में सुबह मेयर प्रत्याशी रश्मि सैनी ने खुद ने सभी पार्षदों को चाय बनाकर पिलाई। इस दौरान दूसरे पार्षदों ने भी सैनी का चाय बनाने में सहयोग दिया। होटल में स्थित खुले चौक में उन्होंने चाय की एक टपरी तैयार की और वहां गैस-चूल्हे पर चाय बनाकर पार्षदों को दी। इससे पहले पार्षदों की नाराजगी को दूर करने और उनके समर्थन को हासिल करने के लिए सैनी उनके साथ लंच-डिनर भी करती दिखी थीं।

10 नवंबर को मतदान होना है। कोई भी पार्षद वोट देते समय गलती न करे, इसके लिए बाड़ेबंदी के दौरान मॉक पोलिंग करवाई गई। पार्षदों से वोट डलवाए गए। इस मॉक पोल में 93 में से 84 पार्षदों ने वोटिंग की और उनमें सभी के वोट सही रहे। भाजपा विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि मॉक वोटिंग का उद्देश्य पार्षदों को मेयर चुनाव का प्रशिक्षण देना है, ताकि वोटिंग के दौरान कोई पार्षद गलती न करें।

बाड़ेबंदी के बीच कुछ पार्षद मेयर बदलने के साथ ही संचालन समितियों में भी बदलाव की मांग उठाने लगे हैं। वे चाहते हैं जो पहले से चैयरमेन बने हुए हैं उन्हें बदला जाए।



Previous
Next

Related Posts