Saturday, 29 August 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को मुख्य न्यायाधीश की शपथ दिलाई


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को मुख्य न्यायाधीश की शपथ दिलाई

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ देश के 50 वें मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं। राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को जस्टिस चंद्रचूड़ को मुख्य न्यायाधीश पद  की शपथ दिलाई। मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट पहुंचने के बाद अपने का मैं कुर्सी पर बैठने से पहले तिरंगे को नमन किया। चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ का कार्यकाल 10 नवंबर 2024 तक होगा।

8 अक्टूबर को पूर्व  मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित ने कानून मंत्री किरन रिजिजू को उनके नाम की सिफारिश की थी। यूयू ललित ने  सुप्रीम कोर्ट के जजों की उपस्थिति में पर्सनली जस्टिस चंद्रचूड़ को अपने पत्र की एक कॉपी सौंपी थी। जस्टिस चंद्रचूड़ के पिता जस्टिस वाईवी चंद्रचूड़ देश के 16 वें मुख्य न्यायाधीश थे। 



    Previous
    Next

    Related Posts