


कार्तिक पूर्णिमा को माण्डव ऋषि की तपोभूमि मिनी पुष्कर माण्डकला मे विशाल पशु व व्यापारिक मेला 2022-23 का जिला प्रमुख सरोज बंसल ने सरोवर की विधिवत पूजा अर्चना एवं ध्वजारोहण करके शुभारम्भ किया। जिला परिषद सदस्य हंसराज जी गुंजल, सरपंच नगरफोर्ट श्रीमती बंटी सोयल, वार्ड पंच ने पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण कर मेले का शुभारम्भ किया।
जिला प्रमुख सरोज बंसल ने देव दर्शन एवं पूजा अर्चना करके क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। जिला प्रमुख ने मेले में लग रही दुकानो का अवलोकन करके मेले में खरीददारी भी की।
जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि टोंक जिले के ग्रामीण विकास कार्याें के लिए धन की कोई कमी नहीं आएगी।उन्होंने कहा कि माण्डव ऋषि की तपोभूमि मिनी पुष्कर माण्डकला आने वाले दिनों में पर्यटन के क्षेत्र में विकसित होगा। श्रीमती बंसल ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, माण्डकला मेला लगभग 50 वर्षों से आयोजित होता आ रहा है, मेले में मिलने से आपसी भाई चारा बढ़ता है।
जिला प्रमुख सरोज बंसल के साथ जिला परिषद सदस्य हंसराज गुंजल, सरपंच नगरफोर्ट श्रीमती बंटी सोयल, कार्यवाहक तहसीलदार दशरथ सिंह मीना , ग्राम विकास अधिकारी आलोक माहेश्वरी , वार्ड पंच कमलेश गौत्तम, वार्ड पंच प्रतिनिधि हनुमान साहू, लालचन्द बसंल, छितर सैन, शम्भू सोनी, अश्वनी सुवालका, सुनील सोहल, ज्ञानचन्द कासलीवाल, मुकेश गुर्जर बनेठा, महेश नामा, शम्भू सिंह, गणेश बसवाल सहित ग्रामीण उपस्थित थे।