Saturday, 29 August 2026

जिले में यूरिया की किल्लत,गुस्साएं किसानों लगाया जाम तो पुलिस ने संभाला मोर्चा


जिले में यूरिया की किल्लत,गुस्साएं किसानों लगाया जाम तो पुलिस ने संभाला मोर्चा

जिले में किसानों की डिमांड के मुताबिक यूरिया नही मिलने से खाद बीज के डीलरों की दुकानों में रोजाना सेकड़ो की तादात में किसान पहुंच रहे है लेकिन निराश लौटना पड़ा रहा है। मंगलवार को  टोडारायसिंह में भी  सैकड़ों किसान  यूरिया  लेने पहुंचे लेकिन निराश ही लौटना पड़ा।हालात इतने खराब हो है कि दुकान मालिक को ताले लगा करके भागना पड़ा।जिससे गुस्साएं किसानों ने सड़क मार्ग जाम करके प्रदर्शन किया।बाद में टोडारायसिंह पुलिस ने पहुंच करके समझाईश की जिसके बाद खाद वितरित की गई लेकिन यूरिया कम होने के कारण किसानों को पूरी तरह से नही मिल पाया।

किसान महापंचायत के प्रदेश मन्त्री रतन खोखर न बताया कि टोडारायसिंह में यूरिया के लिए मंगलवार की सुबह से ही खाद बीज डीलर की दुकान में लाइन लगा करके खड़े हो गए।उसके बावजूद किसानों को यूरिया नही मिल पाया तो करीबन 4 घटें से लाइन में खड़े किसानों का सब्र का पहाड़ टूट गया।जिन्होंने सड़क पर जाम लगा करके प्रदर्शन किया।जिसकी इतला के बाद पुलिस बल वहां पहुंचा जिसने किसानों से समझाईश की तथा जाम हटवाया। जिससे सड़क पर उतर कर जाम लगा दिया फिर पुलिस ने संभाला। किसान महापंचायत के प्रदेश मन्त्री रतन खोखर ने राज्य के मुख्यमंत्री एवं जिला कलक्टर से मांग की है कि जिले के किसानों की मांग के मुताबिक यूरिया उपलब्ध कराया जाए अन्यथा किसानों को सड़कों पर उतरना पड़ेगा।



Previous
Next

Related Posts