


नगर परिषद टोंक की तरफ से इंदिरा सर्किल छावनी में सड़क के किनारे इंदिरा रसोई बनाए जाने के खिलाफ स्थानीय लोगो एवं व्यापारियों ने विरोध किया।जिनका कहना था कि नगर परिषद टोंक इंदिरा रसोई का निर्माण परिषद सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करके बना रही है।जिसकी इतला के बाद समीप हो इंदिरा रसोई के उद्घाटन में पहुंची नगर परिषद आयुक्त अनिता खींचड़ ही वहां जा धमकी जिन्होंने इंदिरा रसोई निर्माण का काम जारी रखने के निर्देश देते हुए पुलिस बल बुला लिया ।
स्थानीय व्यापरियोन एव लोगो का कहना है कि नगर परिषद टोंक ने ही वर्ष 2000 में 7 दुकाने बोली द्धारा बेची गई थी।पिछले दस साल से लोगो वहां अपनी दुकाने बना ली है। हालही में नगर परिषद टोंक ने इन दुकानों के नजदीक ही करीबन 30 फीट आगे सड़क के समीप ही इंदिरा रसोई का निर्माण शुरू किया गया है। कहना वहीं दूसरी तरफ नगर परिषद टोंक के अधिशाषी अभियंता राकेश शर्मा का कहना है कि वैसे तो सड़क के दोंनो तरफ 20 फीट पैदल राहगीरों के लिए छोड़ा जाना चहिए। उल्लेखनीय रहे नगर परिषद टोंक द्धारा इंदिरा रसोई का निर्माण कराया जा रहा है वह सड़क से सिर्फ 7 फीट दूर है।