


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने कहा कि गुजरात में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई है। आप पार्टी का कोई लेना देना नहीं है।
सीएम गहलोत मंगलवार को शिमला में कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान आए थे तो मैंने उन्हें कहा था कि आप जब भी विदेश जाते हो तो आपकी गांधी के देश के कारण आपकी इज्जत दी जाती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल वालों उन्हें आप पार्टी के लोगों के यहां से खदेड़ दिया अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि वे एक छोटे से प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और देश कैसा बनेगा बात करने लग जाते हैं उन्होंने कहा कि केजरीवाल को पहले अपनी हैसियत देखनी चाहिए उसके बाद देश के लोगों से बात कहनी चाहिए।
उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि वे टारगेट बनाकर सीबीआई और ईडी का छापा डलवा देते हैं जिससे कि कांग्रेस को चंदा देने वाले डर जाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने सरकार गिराने का काम किया मध्य प्रदेश की सरकार की गिराई और महाराष्ट्र सरकार की गिराई और कांग्रेस की सरकार राजस्थान में थी वह गिरा नहीं सके। उन्होंने कहा कि विधायकों को खरीद के लिए 30-30 करोड़ का ऑफर देते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में शहरी रोजगार देने के लिए इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना शुरू की है जिसमें 100 दिन का रोजगार मिलेगा।
उन्होंने कहा कि ₹8 में भरपेट खाना मिलता है इसके लिए इंद्र रसोई नियमित रूप से चल रही है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के लिए वित्त व्यवस्था शुद्ध बनानी पड़ती है और कांग्रेस को सही तरीके से जानती है कि कैसे फाइनेंसियल मैनेजमेंट कैसे किया जाए।