Saturday, 29 August 2026

10 बार विधायक रहे मोहन सिंह राठवा कांग्रेसी छोड़ भाजपा में हुए शामिल


10 बार विधायक रहे मोहन सिंह राठवा  कांग्रेसी छोड़ भाजपा में हुए शामिल

गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता और 10 बार विधायक रहे मोहन सिंह राठवा ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन कर ली है। वे पिछले काफी समय से पार्टी से नाराज थे।

छोटा उदेपुर के विधायक मोहन सिंह राठवा ने कुछ महीने पहले ही कोई चुनाव न लड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने मीडिया से कहा था कि मैं युवाओं को मौका देना चाहता हूं। मैंने लगातार 11 बार चुनाव लड़ा, जिसमें 10 बार जीता हूं। मुझे जेतपुर पावी, बोडेली और छोटा उदेपुर तालुका के मतदाताओं ने हमेशा जिताया है। युवाओं की जरूरत इसलिए है कि वे गांव-गांव जा सकें, लोगों के लिए दौड़ सकें।

 




Previous
Next

Related Posts