Saturday, 29 August 2026

सरदार शहर में भाजपा कोर कमेटी की सिफारिश पर देगी टिकट: डॉ.पूनिया


सरदार शहर में भाजपा कोर कमेटी की सिफारिश पर देगी टिकट:  डॉ.पूनिया

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी की कोर कमेटी से चर्चा करके के बाद ही सरदार शहर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा का प्रत्याशी का तय होगा। उन्होंने विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रदेश  भाजपा मुख्यालय पर  मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सहानुभूति राजनीति में एक कारक होती है, लेकिन हमेशा कारगर हो जाए ऐसा होता नहीं है। ऐसे बहुत से उदाहरण हुए हैं। 

डॉ.पूनिया ने विधानसभा उपचुनाव को 2023 से पहले सेमीफाइनल मानने से इनकार करते  हुए कहा कि एक उपचुनाव कभी भी सेमीफाइनल नहीं होता है। कांग्रेस के साथ ऐसा होता है कि उपचुनाव कांग्रेस जीतती है और मुख्य चुनाव  भाजपा जीतती है। इसलिए हर बार एक धारणा नहीं होती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पूनिया ने कहा कि हम विपक्ष में हैं प्रदेश कांग्रेस सरकार की तानाशाही रवैये और सीएम के षड़यंत्र हमें सबसे लड़ना है। हम लड़ेंगे और पूरा भरोसा है कि सब लोग दम लगाकर लड़ेंगे तो अपेक्षित परिणाम निकाल सकते हैं।

 


Previous
Next

Related Posts