Saturday, 29 August 2026

पृथ्वीराज नगर मान्यावास क्षेत्र की शिव विहार-सी कॉलोनियों अतिक्रमण की दीवार के चलते सड़क, पानी, सीवरेज मूलभूत सुविधाओं से वंचित,शिकायत पर भी जेडीए द्वारा कोई कार्यवाही नहीं


पृथ्वीराज नगर मान्यावास क्षेत्र की शिव विहार-सी कॉलोनियों अतिक्रमण की दीवार के चलते सड़क, पानी, सीवरेज मूलभूत सुविधाओं से वंचित,शिकायत पर भी जेडीए द्वारा कोई कार्यवाही नहीं

पृथ्वीराज नगर मान्यावास में आने वाली शिव विहार-सी, मूलभूत  सुविधाओं के लिए तरस रही हैं। शिव विहार सी से शिव विहार सी में जाने के लिए लोग करीब एक किमी का चक्कर लगाकर मुख्य सड़क पर पहुंचते है। जिसकी वजह ये अतिक्रमण की दीवार है । कॉलोनी के नक्शे में सड़क होने के बाद भी बीच में अतिक्रमण की  दीवार खड़ी है। पार्षद से विधायक से सीएमओ से लेकर  पीएमओ तक हो रही शिकायत जिस पर जेडीए की लगातार चुप्पी बानी हुई है।  वर्ष 2015 में पृथ्वीराज नगर मान्यावास में आने वाली शिव विहार-सी कॉलोनी जेडीए से एप्रूव्ड हो  गई थी आज सात साल बीतने के बाद भी लोगों को  मूलभूत  सुविधा भी उपलब्ध नहीं हुई है । कई बार शिकायत की लेकिन मूलभूत सुविधाओं की फाइल जेडीए के एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर में चक्कर काट रही है। 

आज हालत ये है एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाएं के लिए कॉलोनी में आने के लिए सीधा रास्ता तक उपलब्ध नहीं है ।आपात स्थिति में, एम्बुलेंस या फायर ब्रिगेड को एक लंबा रास्ता अपनाना पड़ता हैऔर इसके परिणामस्वरूप अवांछित दुर्घटना हो सकती है। ऐसे में कई बार शिकायत के बाद भी अतिक्रमण पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।  यहां कॉलोनी के लोगों को सेक्टर रोड तक जाने के लिए सड़क तक नहीं है। जेडीए को लगातार ज्ञापन दे रहे हैं। कई बार कहने के बाद भी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नियमन के बाद भी लोग सुविधाओं से महरूम हैं।

अधिकांश सभी कॉलोनियों का नियमन हो गया है अतिक्रमण की दीवार के चलते इस क्षेत्र मे रहने वाले हजारो लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना प्रतिदिन करना पड़ता है।  शिव विहार सी कॉलोनी में करीब 134 घर है। कॉलोनीवासियो ने बताया की पिछले माह भी जॉन उपायुक्त को शिकायत की गई जिसकी रिपोर्ट बना कर मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन को भेज दी गई है जिस पर अभी तक कोई करवाई नहीं हुई है।


Previous
Next

Related Posts