


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भाजपा के नेता लालकृष्ण आडवाणी को 95 वे जन्मदिन पर उनके घर जाकरसाल बधाई दी। पीएम मोदी ने करीब 40 मिनट उनके साथ रहे और केक काटा।
मोदी के अलावा राजनाथ सिंह भी आडवाणी के घर पहुंचे। राजनाथ सिंह ने आडवाणी के साथ फोटो ट्वीट किया- 'मैं भगवान से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लम्बी आयु की कामना करता हूं।' गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आडवाणी ने अपने अथक प्रयासों से देश भर में पार्टी संगठन को मजबूत किया। सरकार का हिस्सा रहते हुए देश के विकास में भी अमूल्य योगदान दिया। शाह ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की है।राजनाथ सिंह ने कहा कि आडवाणी ने देश, समाज और पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्हें देश की सबसे बड़ी हस्तियों में गिना जाता है।