


डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि अगर डबल इंजन की सरकार ने काम किया होता तो आज चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रचार प्रसार के लिए नहीं आना पड़ता। उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर को हिमाचल का एक इंजन तो फेल हो जाएगा और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में दूसरा इंजन फेल होगा बोल रहा हूं।
रविवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जनसभाओं में जनसैलाब उमड़ रहा है उसे स्पष्ट है कि अब कांग्रेस की स्थिति मजबूत है और सरकार बनाएगी । उन्होंने कहा कि 4 साल तक तो राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने हिमाचल के विकास के लिए काम नहीं किया और अब अंतिम समय में हजारों करोड़ों की योजना का शिलान्यास किया जा रहा है जिसमें स्पष्ट होता है कि चुनाव जीतने के लिए केंद्र सरकार कुछ भी कर सकती है। लेकिन हिमाचल के लोग केंद्र के गुमराह नीति के चक्कर में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी और विधायकों की सहमति से मुख्यमंत्री के नाम का फैसला करेगा।