


राजस्थान बेरोजगार युवा संघर्ष समिति के संयोजक उपेन यादव के नेतृत्व में 5 प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को अहमदाबाद में युवा बेरोजगारों की 20 सूत्री मांगों को लेकर वार्ता की।
सीएम गहलोत ने बेरोजगार युवाओं को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार कर समाधान निकालेगी।इसके लिए जयपुर में 9 या 10 नवंबर को अधिकारियों के साथ बातचीत होगी और उसी के माध्यम से 20 सूत्री मांग पत्र पर कोई समाधान निकल सकेगा।
उल्लेखनीय है कि गुजरात अहमदाबाद में 37 दिन से जारी सत्याग्रह के बाद सीएम गहलोत ने बेरोजगार युवकों से बात की है। लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि बेरोजगार युवक अपना आंदोलन समाप्त कर वापस प्रदेश लौटेंगे या नहीं। संघर्ष समिति के संयोजक उपेन यादव ने अपने बेरोजगार साथियों पर निर्णय लेने को कहां है।