Saturday, 29 August 2026

भाजपा नवमतदाता अभियान के जरिए प्रदेशभर में प्रत्येक बूथ पर 20 नवमतदाता को पार्टी कार्यकर्ता के रूप में जोडेगी


भाजपा नवमतदाता अभियान के जरिए प्रदेशभर में प्रत्येक बूथ पर 20 नवमतदाता को पार्टी कार्यकर्ता के रूप में जोडेगी

राष्ट्रीय प्रवक्ता सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड ने कहा कि तकनीकी के आधुनिक युग में सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं में व्यापक संवाद बढ़ा दिया है। इसलिए नवमतदाताओं के बीच में पूरी तैयारी के साथ केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं और राजस्थान सरकार की विफलताओं को लेकर जाएं। 

उन्होंने कहा कि पूरी सक्रियता के साथ नवमतदाता अभियान चलाना है इसके लिए बूथ तक संरचना का कार्य हम सबको करना है।

भाजपा के प्रदेशभर के नवमतदाता अभियान के जिला संयोजक व सह-संयोजकों की कार्यशाला प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई। कार्यशाला के शुभारंभ में प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि आप सभी पर पार्टी ने एक विशेष जिम्मेदारी सौंपी है कि हर बूथ पर प्रथम बार जितने नवमतदाता हैं। उनमें से कम से कम 20 नवमतदाताओं को भाजपा कार्यकर्ता के रूप में जोड़ना है, इसलिए प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर नवमतदाताओं को भाजपा कार्यकर्ता के रूप में मजबूती से खड़ा करना है। 

नवमतदाता अभियान प्रदेश संयोजक प्रदेश मंत्री मधु कुमावत, सह-संयोजक युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने अब तक के तक नवमतदाता अभियान की आगामी योजना रखी। प्रदेश मंत्री विजेन्द्र पूनिया ने नवमतदाता अभियान की मजबूती का आहवान करते हुए आभार प्रकट किया।



Previous
Next

Related Posts