


पुष्कर मेले में जयपुर घाट पर तीर्थराज पुष्कर सरोवर दिव्य महाआरती का आयोजन पंडित कैलाश नाथ दाधीच के आचार्यत्व में पुजारी पंडित चंद्रशेखर गौड़ ने की।
पुष्कर सरोवर दिव्य महाआरती संघ के संरक्षक सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय शर्मा ने बताया कि आज की आरती की यजमान लाल सिंह खत्री रहे ।
सोमवार को महाआरती में भाजपा विधायक वासुदेव देवदानी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष नसीम इंसाफ अली अख्तर और पुष्कर विधायक सुरेश रावत मौजूद रहे।
पंडित कैलाश का शादी स्नेह मंत्रोच्चारण कर पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना की पुष्पांजलि अर्पित की गई महाआरती के पश्चात खत्री परिवार का अभिनंदन रघु पारीक बाबूलाल दगदी ने किया।
आज की महा आरती में अरुण पाराशर इंदर सिंह पवार, सीनियर एडवोकेट भगवान सिंह चौहान, राम सिंह रावत, डॉ आनंद शर्मा, गौरव सोनी, देवस्थान बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर आलोक भारद्वाज, अर्पित सांखला, विजय शर्मा, अरुणा शर्मा, भास्कर अरुण बाबू पाराशर, श्रीमती अर्चना गौड़ के सहित हजारों भक्तों श्रद्धालुओं ने पुष्कर सरोवर की महाआरती में भाग लिया मंगलवार को महाआरती सायकाल 7.30 बजे होगी।