Saturday, 29 August 2026

भगवान के स्मरण से जीवन की सभी बाधायें स्वतः ही दूर हो जाती है: राजे


भगवान के स्मरण से जीवन की सभी बाधायें स्वतः ही दूर हो जाती है:  राजे

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने सोमवार को साध्वी ऋतंभरा द्वारा किए  जा रहे श्रीमद् भागवत कथा के वाचन का श्रवण किया। 

इस अवसर पर  पूर्व सीएम राजे ने कहा कि भगवान का स्मरण करने से जीवन में जो भी बाधाएं आती हैं,वे स्वतः ही दूर हो जाती है। इसलिए जब भी समय मिले भागवत कथा जरूर सुनें तथा अपने बच्चों को भी सुनाएं।जिससे आने वाली पीढ़ियां आस्थावान और संस्कारवान बन सके।

पूर्व सीएम राजे ने कहा कि द्रौपदी ने अपनी लाज की रक्षा के लिए कृष्ण का स्मरण किया तो भगवान ने उसकी लाज बचाई।भगवान ने स्वयं कहा था कि जो भक्त मेरे शरणागत है,उनकी सहायता के लिए मैं हर समय तत्पर हूं।

पूर्व सीएम राजे ने कहा कि 24 साल पहले साध्वी ऋतंभरा ने वृंदावन में वात्सल्य ग्राम की स्थापना की थी।जहां बेसहारा बच्चों को माता और बेसहारा माताओं को बच्चों से मिला कर एक परिवार स्वरूप जिंदगी जीने का अवसर दिया जाता है।उनकी यह पहल बेसहारों के लिए मां के आंचल की छांव बन रही है।

उन्होंने कहा कि कथा सुनने से ना केवल मन का शुद्धिकरण होता है,बल्कि हृदय के अन्तःकरण में शांति स्थापित होती है तथा दुखों से मुक्ति मिलती है।



Previous
Next

Related Posts