


पीटीआई भर्ती में 40 प्रतिशत अंक हर पेपर में कैसे आए जब दोनों पेपर में 9 प्रश्न के उतर डिलीट कर दिये। हाई कोर्ट ने शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती 2022 के उतर कुंजी को चुनोती देने वाली याचिका में शिक्षा सचिव माध्यमिक शिक्षा निदेशक और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव से 14 नवंबर तक जवाब माँगा है यह आदेश जस्टिस इंद्रजीत सिंह की एकल पीठ ने विक्रम सिंह की याचिका पर दिया।
याचिका में अधिवक्ता राम प्रताप सैनी ने बताया कि 21 नवंबर को पीटीआई भर्ती 2022 का परिणाम आया जिसमें याचिकाकर्ता का चयन नहीं हुआ कारण यह रहा कि प्रत्येक पेपर में 40./. अंक लाने ज़रूरी थे जबकि 9 प्रश्न डीलिट कर दिये जो याचिकाकर्ता के सही थे आधा दर्जन से अधिक उसके उतर सही थे जबकि बोर्ड की पुस्तक के अनुसार सही है ऐसे में इन डिलीट किए प्रश्न की वजह से 40 प्रतिशत अंक नहीं आए।
जबकि याचिकाकर्ता के कटऑफ़ से अधिक अंक है इन हटाए गए प्रश्न के बोनस अंक देकर पुनः परिणाम जारी कर उन्हें नियुक्ति दी जाए अधिवक्ता राम प्रताप सैनीने बताया कि चालीस अंक लाने की शर्त सही उतर वाले प्रश्न डिलीट होने के कारण पूरी नहीं हो सकी प्रथम पेपर में 2 और दूसरे पेपर में 7 प्रश्न डिलीट किए हाईकोर्ट अधिवक्ता ने बताया कि हाईकोर्ट ने 14 नवम्बर तक जवाब माँगा है।