


मानसरोवर मान्यावास गाँव के 5 दिन से लापता मुकेश सैनी का कोई सुराग नहीं लगने पर सोमवार कोसांगानेर के कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज ने मुकेश सैनी के परिवारीजन व सैकड़ो आमजन के साथ मानसरोवर एसीपी कार्यालय का घेराव किया। भारद्वाज ने चेताया की कल को अगर कोई अनहोनी हो गई तो इसकी ज़िम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा ।
गुस्साए लोगों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए और पुलिस प्रशासन को शीघ्र कार्यवाही कार्रवाई करते हुए लापता मुकेश सैनी को ढूंढने के तेजी से प्रयास करने चाहिए ।
भारद्वाज ने कहा की मुकेश सैनी 3 नवम्बर को गोपाल नगर मान्यवास स्थित अपने घर से रोजाना की तरह काम के लिए निकला और 10 बजे उसने आखिरी बार अपने घर बात की लेकिन उसके बाद से उसका कोई सुराग नही है मुकेश सैनी सांगानेर का बेटा है पुलिस ने खोजबीन में लापरवाही बरती है , प्रशासन को अपनी कार्यशैली दुरुस्त करने की आवश्यकता है । सांगानेर का बेटा 5 दिन से लापता है ओर पुलिस प्रशासन अबतक उसका पता लगाने में नाकाम है।
पुष्पेंद्र भारद्वाज ने मानसरोवर एसीपी हरिशंकर यादव से बात की। एसीपी कार्यालय पर बाहर धरने पर बैठे परिजनों से मिले और उन्होंने बताया की अभी 4 लोगों की नई टीम गठित की गई है जो जल्दी ही मुकेश सैनी का सुराग लगाने के लिए काम करेगी और जो टीम पहले से काम कर रही है। वो भी अपने काम में गति लाते हुए शीघ्र ही मुकेश् सैनी को वापस लाने के लिए कटीबद्ध है । इस दौरान मुकेश सैनी के परिजन , पार्षद प्रत्याशी रतन सैनी , राम चंद सैनी , दिनेश सैनी , विकास सैनी आदि सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे ।