


सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर को ऑल इंडिया वालीबॉल फेडरेशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है । उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने बधाई प्रेषित की है।
सीकर जिले में उनके अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर उत्साह का माहौल है सभी ने इसका स्वागत किया है। प्रेम सिंह बाजोर भामाशाह और खेल प्रेमी है उनके अध्यक्ष बनने से निश्चित तौर पर वॉलीबॉल का राष्ट्रीय स्तर पर विकास होगा।