Saturday, 29 August 2026

बूथ जीतो-चुनाव जीतो की अभेद्य रणनीति से 2023 मेंपीएम मोदी के नेतृत्व में राजस्थान में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएंगेः अरूण सिंह


बूथ जीतो-चुनाव जीतो की अभेद्य रणनीति से 2023 मेंपीएम मोदी के नेतृत्व में राजस्थान में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएंगेः अरूण सिंह

भाजपा के मिशन 2023 के विजय संकल्प को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में ”बूथ अभियान प्रभारी कार्यशाला“ को भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने संबोधित किया। 

”बूथ अभियान प्रभारी कार्यशाला“ में अरूण सिंह और सतीश पूनियां ने सशक्त मंडल, फोटोयुक्त बूथ समिति और पन्ना अभियान की मजबूती के लिए विस्तृत चर्चा की और मिशन 2023 को तीन चौथाई बहुमत के साथ जीतने की रणनीति पर मंथन कर दिशा-निर्देश दिए। प्रदेशभर में फोटोयुक्त बूथ समिति का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। 

कार्यशाला में इस बात पर भी विशेष जोर दिया गया कि 2018 और उससे पहले के चुनावों में जो बूथ कमजोर रहे उन्हें 2023 और 2024 के मददेनजर अभेद्य एवं अजेय बनाने को लेकर मजबूती के साथ काम किया जाएगा और बूथ जीतो, चुनाव जीतो की अभेद्य रणनीति से 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राजस्थान में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएंगे। 

अरूण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, राजस्थान में 2023 की प्रचंड जीत के लिए हर मूलमंत्र देने की तैयारी की जा रही है,जनता के मुद्दों के साथ आगे बढ़ेंगे और कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकेंगे। 

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन आधारित पार्टी है, पूरी मजबूती के साथ राजस्थान की जनता के मुद्दों को भाजपा उठा रही है और आगामी समय में और मजबूती से उठाएंगे। भाजपा के पक्ष में जीत की लहर चल रही है, हर बूथ पर भाजपा जीतने का मार्ग प्रशस्त करेगी। 

डॉ. सतीश पूनिया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि, कार्यकर्ताओं ने धरातल पर पार्टी संगठन को मजबूत और पुष्ट किया है, पार्टी की नीति और कार्यक्रमों के आधार पर इसे बहुत लोगों तक पहुंचाया है, देश में जितने चुनाव हुए हैं अलग अलग जगह, राजनीतिक और स्थानीय समीकरणों को छोड़ दें तो बूथ की मजबूती चुनाव जीतने का बड़ा कारण है। प्रदेश में पंचायत चुनाव हों, निकाय चुनाव या विधानसभा या लोकसभा चुनाव, बूथ की मजबूती ही पार्टी की जीत का अपने आपमें बड़ा कारण है। बूथ स्तर के कार्यकर्ता पार्टी की ताकत को पुख्ता करते हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कार्यशाला में सशक्त मंडल, फोटोयुक्त बूथ समिति और पन्ना अभियान को लेकर प्रगति रिपोर्ट प्र्रस्तुत की। कार्यशाला में प्रदेशभर के सभी विधानसभा क्षेत्रों के बूथ अभियान प्रभारियों सहित प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर, भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगडी, विजेन्द्र पूनिया इत्यादि उपस्थित रहे।




Previous
Next

Related Posts