


ग्रेटर नगर निगम ग्रेटर जयपुर के महापौर चुनाव को लेकर मैजिस्टिक रिसोर्ट में पुष्पेंद्र भारद्वाज ने पहुँचकर चुनाव की कमान संभाली और उन्होंने महापौर प्रत्याशी हेमा सिंघानिया चुनाव की रणनीति बनाई ।
पुष्पेंद्र भारद्वाज ने सभी पार्षदों को कांग्रेस की रीति नीति समझाते हुए कहा की सोमवार से कांग्रेस के बड़े नेता भी आकर सभी पार्षदों को कांग्रेस की रीतिनीति और चुनाव संबधी दिशा निर्देश देंगे ।
भारद्वाज ने कहा कि भाजपा की अंदरूनी फुट का पूरा पूरा लाभ कांग्रेस को मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हमारे पास पूर्ण बहुमत नहीं है लेकिन सभी विभिन्न पार्टियो के पार्षद अपने अपने क्षेत्र में विकास करना चाहते है और विकास के लिए वर्तमान कांग्रेस सरकार को समर्थन देना होगा ताकि विकास कि गति बनी रहे !
भाजपा के बोर्ड की वजह से आम जनता पिछले काफ़ी समय से साफ़ सफ़ाई सहित कई समस्याओं से ग्रस्त है इसलिए भी सभी पार्टियो के पार्षद चाहते है की विकास के लिए कांग्रेस का बोर्ड जरूरी है । पुष्पेंद्र भारद्वाज ने पार्षदों के साथ क्रिकेट मैच का भी लुत्फ़ लिया ।