Saturday, 29 August 2026

जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने सीवरेज,पेयजल कार्यो का किया ओचक निरीक्षण, टूटी सड़को के निर्माण के दिए निर्देश


जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने सीवरेज,पेयजल कार्यो का किया ओचक निरीक्षण, टूटी सड़को के निर्माण के दिए निर्देश

जिला कलक्टर  चिन्मयी गोपाल ने रविवार को राजकीय अवकाश होने के बावजूद टोंक शहर में  आरयूआईडीपी किए जा रहे  सीवरेज एवं जल वितरण लाइनों के कामों की प्रगति का निरीक्षण किया। 

उन्होंने आरयूआईडीपी की सहायक अभियंता प्रियंका शर्मा को निर्देश दिए कि शहर की जिन कॉलोनियों में सीवरेज व जल वितरण लाइनों का काम पूर्ण हो चुका है वहां सड़क निर्माण के अधूरे काम को शीघ्र पूरा करें । साथ ही नगर परिषद द्वारा शहर में डिवाइडर के रंग रोगन, सौंदर्यकरण ,सड़क निर्माण के कामों का जायजा लिया। उन्होंने नगर परिषद के अधिशासी अभियंता राकेश शर्मा को शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार करने एवं टूटे हुए नालों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए



Previous
Next

Related Posts