Saturday, 29 August 2026

खाद की कमी नही आने दी जाएगी : ओम बिरला


खाद की कमी नही आने दी जाएगी :  ओम बिरला

जिला प्रमुख  सरोज बंसल और  जयपुर भाजपा जिला संगठन सह प्रभारी नरेश बंसल ने रविवार को कोटा में लोकसभा अध्यक्ष कार्यालय में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला  से मुलाकात की। जिन्होंने दीपावली की शुभकामनाए देते हुए  टोंक  जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।  जिला प्रमुख  सरोज बंसल ने जिले में खाद की कमी से किसानों की परेशानी का जिक्र करते हुए खाद की अतिरिक्त रैक भिजवाने की मांग की ।

जिला प्रमुख सरोज बंसल को लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला ने आश्वासन देते हुए कहा कि राजस्थान के किसानों को किसी भी तरह परेशान नही होने दिया जाएगा । खाद की कमी व नहरों की सफाई को गभीरता से लेते हुए उन्होंने कहा कि सम्बंधित अधिकारियों बात करके जल्दी ही समस्या समाधान के निर्देश दिए जाएंगे। जिला प्रमुख टोंक सरोज बंसल ने पंचायत राज. व ग्रामीण विकास पर भी विस्तृत  चर्चा की ।


    Previous
    Next

    Related Posts