


भारत जोड़ो यात्रा पर निकले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर एफ आईआरदर्ज की गई है। दर्ज एफआइआर में राहुल की यात्रा को प्रमोट करने वाले थीम सॉन्ग में केजीएफ- 2 फिल्म के गाने का अंश लेने का आरोप लगाया गया है। एफआईआर एमआरटी कम्पनी द्वारा दर्ज कराई गई है।
राहुल गांधी के अलावा इस मामले में राज्यसभा सांसद जयराम रमेश और कांग्रेस के सोशल मीडिया व डिजिटल प्लेटफॉर्म की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत का भी नाम शामिल किया है। एफआईआर बेंगलुरु के यशवंतपुरा थानाक्षेत्र में शुक्रवार 4 नवम्बर को दर्ज की गई है। एफ आई आर में बेंगलुरु बेस कंपनी एमआरटी म्युजिक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने फिल्म केजीएफ- 2 के गाने को अपने राजनैतिक फायदे के लिए वीडियोकिया है। इस काम के लिए अनुमति न लिए जाने का आरोप लगा कर एमआरटी ने इसे कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन बताया है और केजीएफ- 2 के गाने ‘फलक तू गराज तू’ गाने का दुरुपयोग किया गया है।