Saturday, 29 August 2026

शादी में पार्किंग को लेकर झगड़ा, समुदाय विशेष के लोगों ने किया हमला, 10 लोग घायल, विधायकपुरी थाने में मामला दर्ज


शादी में पार्किंग को लेकर झगड़ा, समुदाय विशेष के लोगों ने किया हमला, 10 लोग घायल,  विधायकपुरी  थाने में मामला दर्ज

शादी में पार्किंग के मामले को लेकर हुए झगड़े में विधायकपुरी स्थित रोटरी क्लब में  शुक्रवार रात 11 बजे  हो रही शादी में समुदाय विशेष के लोगों से मारपीट की। हालात इतने बिगड़ गए कि दूल्हा-दुल्हन को भागना पड़ गया। डर के मारे लड़की के घर पर फेरे की रश्म निभाई गई। 

झोटवाड़ा निवासी राजकुमार सैनी ने विधायकपुरी थाने में  हमला करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। राजकुमार की बेटी की 4 नवंबर को रोटरी क्लब में शादी थी। बारात आ गई थी और वरमाला होनी थी। रात 11 बजे अचानक 15 से अधिक लोग पार्किंग के मामले को लेकर हुए झगड़े के बाद  वे कई लोग  हाथों में डंडे-सरिए लेकर घुस गए। लोगों से मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर तोड़फोड़ कर दी। अफरा-तफरी मच गई। लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। बदमाशों ने महिलाओं से लूटपाट की। डर के मारे दूल्हा-दुल्हन को भी भागना पड़ गए।

शनिवार सुबह बड़ी संख्या में लोग विधायकपुरी थाने पहुंचे। पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी और सीसीटीवी फुटेज दी। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पूर्व मंत्री डॉ.अरुण चतुर्वेदी भी रोटरी क्लब पहुंचे। दुल्हन के पिता राजकुमार सैनी के साथ विधायकपुरी थाने का घेराव किया।अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि समुदाय विशेष के लोगों की ओर से यह पूरा घटनाक्रम किया । 

सीआई राजेश गौतम ने बताया कि बीती रात शादी समारोह में झगड़े की सूचना मिली थी। पार्किंग और अन्य किसी बात को लेकर झगड़ा होने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि अभी पुलिस पूछताछ करके सच्चाई का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। मारपीट करने वाले लोगों की पहचान करके कार्रवाई की जाएगी।

गौतम ने बताया कि एक आरोपी शकील को हिरासत में लिया है। 10 घायलों का मेडिकल करवाया गया है। बदमाशों की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। बदमाश आसपास की कॉलोनी के ही रहने वाले हैं। शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।



Previous
Next

Related Posts