Saturday, 29 August 2026

तीर्थराज पुष्कर की महाआरती कलक्टर अंशदीप और पूर्व न्यायाधीश अजय शर्मा की अगुवाई में हुई संपन्न


 तीर्थराज पुष्कर की  महाआरती कलक्टर अंशदीप और पूर्व न्यायाधीश अजय शर्मा की अगुवाई में  हुई संपन्न

पुष्कर सरोवर दिव्या आरती का आयोजन जयपुर घाट पर पंडित ईशान गॉड के द्वारा पंडित कैलाश नाथ दाधीच के आचार्य की मौजूदगी में संपन्न  हुई ।  शनिवार की महा आरती के आयोजन अखिल भारतीय सारस्वत समाज रहे हरिद्वार से पधारे हनुमान दास महाराज भी उस आरती के मुख्य आकर्षक रहे। 

पुष्कर सरोवर दिव्य महाआरती के संरक्षक अजय शर्मा सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि यह आरती अष्टमी से पूर्णिमा तक संपन्न होगी इस आरती में जिला कलक्टर अंशदीप भी मौजूद रहे। महाआरती संघ के पदाधिकारी रघु शर्मा, अरुण पाराशर, अरुण बाबू पाराशर, इंदर सिंह पवार, बाबूलाल दगदी, सीनियर एडवोकेट भगवान सिंह चौहान, अर्पित सांखला, आलोक भारद्वाज, अरुणा शर्मा, भास्कर एडवोकेट, जगदीश प्रसाद ओझा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे। 


Previous
Next

Related Posts