Saturday, 29 August 2026

जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, मरीजो से लिया चिकित्सा व्यवस्था का फीड बैक


 जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, मरीजो से लिया चिकित्सा व्यवस्था का फीड बैक

जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने शनिवार को जिला मुख्यालय के सआदत अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने विभिन्न मेडिकल वार्डो में जाकर मरीजों तथा उनके परिजनों से बात कर मिल रहे चिकित्सा उपचार एवं अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने पर्ची काउंटर व मैन पावर को बढ़ाने के लिए पीएमओ डॉ. बीएल मीणा को निर्देश दिए। साथ ही सर्जिकल वार्ड में बंद शौचालय को पुनः शुरू कराने के लिए कहा।

जिला कलक्टरचिन्मयी गोपाल को कई मरीजों ने एंबुलेंस के देरी से आने की समस्या से अवगत कराया। जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने रोगियों एवं उनके परिजनों की समस्या को संवेदनशीलता से सुनकर नई एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास करने का भरोसा दिया। साथ ही पीएमओ को अस्पताल के मैन गेट पर सिविल डिफेंस के 2 गार्ड देने की बात कही, ताकि आवारा जानवर अस्पताल में प्रवेश नहीं कर सके।

जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने पीएमओ को मौसमी बीमारियों को लेकर सर्तकता बरतने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिला कलेक्टर ने राज्य सरकार से अस्पताल में खिड़की, दरवाजों, टाइल्स लगाने के लिए 40 लाख रूपये की स्वीकृत हुई राशि से कराये जाने वाले कार्यो का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।



Previous
Next

Related Posts