Saturday, 29 August 2026

जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने सड़क निर्माण कार्यो का किया निरीक्षण,धीमी गति पर जताई नाराजगी


जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने सड़क निर्माण कार्यो का किया निरीक्षण,धीमी गति पर जताई नाराजगी

जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने शनिवार को टोंक शहर में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर  चिन्मयी गोपाल ने बड़खेड़ा बाबा से रोडवेज डिपो रोड़, डिपो से देवली रोड़, हेमू सर्किल से सवाईमाधोपुर रोड़, बंबोर रोड़, चराई रोड़ एवं बड़ा कुआं होते हुए सवाई माधोपुर सर्किल तक बनने वाली सड़क निर्माण कार्यो का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण कार्य में आ रहे अतिक्रमण को हटाकर कार्य में तेजी लाने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता दीन मोहम्मद को निर्देश दिए।

विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता केसी गुप्ता को सड़क के चौड़ाईकरण के बीच में आ रहे ट्रांसफार्मर बहुतबिजली पोलो को शिफ्ट करने के लिए निर्देशित किया। टोंक से बम्बोर सड़क कार्य की धीमी प्रगति पर जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने नाराजगी जाहिर की, एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता दीन मोहम्मद को आगामी एक माह में सीसी सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये। 

जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने आरयूआईडीपी के अधिशाषी अभियंता हरिसिंह मीणा को कहा कि जिन सड़क मार्गो का नवीनीकरण किया जाना है उन पर आरयूआईडीपी सभी कार्य शीघ्र पूर्ण कर ले। ताकि सड़क निर्माण के कार्यो में गति लाई जा सके। जिला कलेक्टर ने नगर परिषद के अधिशाषी अभियंता राकेश शर्मा को निर्देश दिए कि टोंक शहर में सड़क डिवाईडर पर रंग-रोगन एवं सौन्दर्यकरण का कार्य बेहतर ढंग से पूरा किया जाए।

निरीक्षण से पूर्व जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने कलेक्ट्रेट कक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्यो से जुड़े अधिकारी समन्वय बनाकर गुणवत्ता पूर्वक कार्य पूर्ण करे। कार्य में धीमी प्रगति एवं घटिया क्वालिटी को स्वीकार नहीं किया जाएगा।


Previous
Next

Related Posts