Saturday, 29 August 2026

ग्रेटर नगर निगम महापौर से रश्मि सैनी को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया ,टोंक में माली समाज ने की आतिशबाजी


ग्रेटर नगर निगम महापौर से रश्मि सैनी को भाजपा ने उम्मीदवार  बनाया ,टोंक में माली समाज ने की आतिशबाजी

भाजपा की तरफ से जयपुर ग्रेटर नगर निगम में पहली बार माली समाज की रश्मि सैनी को  महापौर प्रत्याशी बनाए जाने पर शनिवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सैनी (बबलू टैंकर) के नेतृत्व में टोंक माली समाज के युवाओं ने घंटाघर चौराहे  पर आतिशबाजी करके मिठाई बांटी। रश्मि सैनी को टिकट दिए जाने पर खुशी जताई।

माली समाज टोंक ने भाजपा राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व तथा राजस्थान के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया एवं भाजपा प्रदेश मंत्री अशोक  सैनी का आभार जताया। आतिशबाजी के दौरान माली माली समाज सदर अध्यक्ष अचलेश सैनी, राष्ट्रीय फुले बिग्रेड टोंक युथ जिलाध्यक्ष अजय  सैनी,उपाध्यक्ष सीताराम टांक, महामंत्री जगदीश चादमा वाले, कमलेश सोलंकी, भगवान सैनी ,सुरेश सैनी, मोनु सैनी, रोहित बागड़ी, सुभाष बागड़ी, भवानी सैनी, गणेश सैनी,कमलेश सैनी (डाबला) सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद थे।



Previous
Next

Related Posts