Saturday, 29 August 2026

50 वीं सीनियर नेशनल कैरम चैंपियनशिप में राजस्थान की पुरुष और महिला टीम रविवार को जयपुर से नई दिल्ली के लिए होगी रवाना


50 वीं सीनियर नेशनल कैरम चैंपियनशिप में राजस्थान की पुरुष और महिला टीम रविवार को जयपुर से नई दिल्ली के लिए होगी रवाना

नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने जा रही 50 वीं सीनियर नेशनल कैरम  चैंपियनशिप में  भाग लेने के लिए राजस्थान की पुरुष  और महिला टीम रविवार को जयपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। यह प्रतियोगिता सोमवार 7 नवंबर से 11 नवंबर तक तक नई दिल्ली में आयोजित होगी।

यह जानकारी देते हुए राजस्थान कैरम संघ के अध्यक्ष सूरज खत्री ने बताया कि प्रतियोगिता टीम तथा व्यक्तिगत दोनों स्तर पर आयोजित होगी। सूरज खत्री के अनुसार पुरुष तथा महिला टीम और उसके मैनेजर निम्न प्रकार से चयनित किए गए हैं।

पुरुष टीम 1.पीके सेठी 2.फजल अहमद ( कैप्टन) 3 यासीन बैग 4. मोहम्मद शाहिद 5.साबिर खान और 6.मोहम्मद शोएब। टीम मैनेजर जे के भार्गव होंगे।महिला टीम 1. अनीता बागड़ी 2. प्रोफेसर डा. लक्ष्मी ठाकुर 3.संधाली बागड़ी और 4. श्रीमती रजिया अमानत । टीम मैनेजर गणेश नारायण होंगे।



Previous
Next

Related Posts