


भिवानी (हरियाणा) से ढहर का बालाजी (जयपुर) स्पेशल रेल सेवा का संचालन शुक्रवार को सीकर से भाजपा सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में सीकर सांसद सरस्वती का अनेक संगठनों ने माला और साफा पहनाकर स्वागत किया।
शहरवासियों सहित अनेक संगठनों, रेलवे विस्तार संघर्ष समिति व ने जनप्रतिनिधियों से लेकर रेलवे अधिव तक लगातार मांग रखी जा रही थी। यात्रियों की इस मांग को स लगातार रेल मंत्री के सामने रख रहे थे। आखिरकार यह मांग पूरी हो गई और शहरवासियों ने खुशी मनाई। कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधी व शहरवासी मौजूद रहे।
भाजपा सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि नीमकाथाना के लोगो की मांग थी कि नीमकाथाना से जयपुर के लिए सीधी ट्रेन चले। उन्होने कहा था कि दीपावली के बाद ट्रेन चलेगी। रेल मंत्री से बात कर मांग रखी कि रेल को हिसार या भिवानी से चलाए ताकि उधर के यात्रियों को भी जीणमाता और खाटूश्यामजी आने में सुविधा रहे।
भाजपा सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि कुछ ऐसे रेलवे स्टेशन हैं, जहां ट्रेनों का ठहराव नही है। 14 नवंबर को बैठक हैं। उसमें मांग रखी जाएगी और ट्रेनों का ठहराव करवाया जाएगा और भी ट्रेन नई चलेंगी, साथ ही उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक ट्रेनो का काम पूरा हो गया है। वह भी ट्रेन चलाई जाएगी। यात्रियों की सुविधा ध्यान में रखते हुए काफी ट्रेनों की सौगात दी जाएगी।
एक्सप्रेस ट्रेन का चरखी दादरी, झाड़ली, कोसली, रेवाड़ी, कुंड, काठ्वास, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मावंडा, नीमकाथाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रींगस, गोविंदगढ़ मलिकपुर, चौमूं सामोद व नींदड़ बैनाड स्टेशनों पर ठहराव होगा।
भिवानी से ढहर का बालाजी एक्सप्रेस ट्रेन में नीमकाथाना से रींगस तक 30 रुपए (कांवट, श्रीमाधोपुर व रींगस), गोविंदगढ़ मलिकपुर के 40 रुपए, चौमूं सामोद के 45 रुपए एवं ढहर का बालाजी 50 रुपए किराया लगेगा। रास्ते में ट्रेनों को क्रॉसिंग होने के कारण 2.27 घंटे में पहुंचा जा सकेगा, वहीं वापसी में ये ट्रेन 15.50 पर ढहर का बालाजी से रवाना होकर 16.50 नीमकाथाना पहुंचने में 1.52 घंटे का समय लगेगा।