


कांग्रेस के विधायक रहे भंवर लाल शर्मा के निधन सेखाली हुए सरदारशहर विधानसभा काउपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है। निर्वाचन आयोग की घोषणा के साथ ही अब सरदार शहर विधानसभा क्षेत्र में आचार संहिता भी लागू हो गई है।
सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव के लिए 10 नवंबर को अधिसूचना जारी होगी और 11 नवंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि 17 नवंबर है, 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच और 21 नवंबर को नाम वापसी का दिन है। सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव के लिए 5 सरदारशहर उपचुनाव के लिए तारीखों की घोषणा के बाद अब सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में आचार संहिता भी लागू हो गई है जो चुनाव संपन्न होने तक लागू रहेगी।
आचार संहिता के चलते राज्य सरकार की ओर से अब कोई भी जनहित या जनता को लुभाने वाले काम की घोषणा क्षेत्र में नहीं की जाएगी।सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी चयन के लिए भीप्रदेश कांग्रेस बैठक करके प्रत्याशी के नाम का पैनल तैयार किया जाएगा। संभावना यही है कि दिवंगत विधायक भंवरलाल शर्मा के पुत्र अनिल शर्मा को पार्टी अपना उम्मीदवार बनाकर सहानुभूति बटोरने का प्रयास करेगी।