


बाड़मेर जिले के चौहटन थाना में शुक्रवार रात को बीएसएफ की 83 बटालियन के 7 जवान चौहटन से बाड़मेर सेक्टर मुख्यालय पर आ रहे थे। इस दौरान चौहटन से कुछ किलोमीटर निकले ही थे कि सामने से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में दो जवान के. टूडू और धीरज कुमार की मौत हो गई। पांच जवान एन. सिलवास, कुंदन केआर दुबे, प्रहलाद, कन्हैयालाल और बलविंद्र घायल हो गए।
3 घायल जवानों को चौहटन हॉस्पिटल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को बाड़मेर रेफर कर दिया गया है। घटना बाड़मेर जिले के चौहटन थाना इलाके की है। मृतक के शव को चौहटन मोर्चरी में रखवाए गए है। हादसे के बाद चौहटन एसडीएम भागीरथ विश्नोई चौहटन पुलिस मौके पर पहुंचे। वहीं डिस्ट्रिक्ट हॉस्पीटल कलेक्टर, डीआईजी, कमांडेंट, एएसपी व एसडीएम भी पहुंचे। घायलों का इलाज चल रहा है।
जिला कलक्टर लोकबंधु के मुताबिक बीएसएफ 83 बटालियन के जवान अपने ऑफिशियल काम से जा रहे थे। बीएसएफ के वाहन व ट्रेलर के बीच टक्कर हुई है। इसमें दो जवान शहीद हो गए है। चार डिस्ट्रिक्ट हॉस्पीटल में भर्ती है। एक जवान चौहटन हॉस्पिटल में भर्ती है। चार जवानों में से दो जवान के सिर में और पैर में फेक्चर है। एतिहायत के तौर पर हाई सेंटर रेफर किया जा रहा है। डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में स्पेशलिस्ट व रेजीडेंट डॉक्टरों को बेहतर इलाज के लिए बोल दिया गया है। रेफर करने का निर्णय मेडिकल टीम लेगी। बीएसएफ डीआईजी से बात हुई थी जो उन्होंने हेल्प मांगी थी वह उपलबध करवा दी गई है।