


टेनिस बाल क्रिकेट की 29 वी स्टेट चैंपियनशिप हाल ही में डूंगरपुर में सम्पन्न हुई। जयपुर की महिला टीम ने फाइनल में उदयपुर को हरा कर खिताबी जीत हासिल की। जयपुर की टीम पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही, फाइनल में उदयपुर की टीम टॉस हारकर पहले खेलते हुए 41 रन पर आल आउट हो गयी।
प्रियंका सामोता और अंकिता की घातक गेंदबाजी के आगे उदयपुर टीम सस्ते में ऑल आउट हो गयी। जयपुर की ओपनर कप्तान प्रिया यादव व प्रिया जाट ने 4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर टॉफी पर कब्जा किया।
राजस्थान टेनिस बाल क्रिकेट एसोसिएशन के पितामह और चैयरमेन राजीव अरोड़ा ने आज एक कार्यक्रम में जयपुर की चैंपियन टीम का इस उपलब्धि के लिये मेडल पहना कर सम्मान किया। राजीव अरोड़ा ने टीम को संबोधित करते हुए कहा हर क्रिकेटर अपने क्रिकेट जीवन की शुरुआत टेनिस बाल क्रिकेट से ही करता है और एक सफल क्रिकेटर बनने में टेनिस बाल क्रिकेट की भूमिका महत्वपूर्ण है।
राजीव अरोड़ा ने टीम कोच सुरेंद्र भाटी की मांग पर जिला जयपुर क्रिकेट एसोसिएशन के लिये अभ्यास मैदान उपलब्ध कराने की मदद का आश्वासन दिया। स्वागत कार्यक्रम में जिला सचिव मंज़ूर बेग, कोषाध्यक्ष आलोक गुप्ता, नितिन शारदा भगेरिया एवम विनोद कुमावत भी उपस्थित रहे।