


बजरी ट्रक चालक से मारपीट मामले में कार्यवाई नही होने से जयपुर माईनिंग सुपरिडेंट भी विवादों में, सवाई माधोपुर बनास नदी की बजरी का रवन्ना मांगा तो रॉयल्टीकर्मी ने मारपीट कर ₹ 20 हजार छीनने की शिकायत के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई । खनिज विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से बजरी का गलत जगह से रवन्ना काटकर प्रतिदिन सरकार को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाया जा रहा है ।
सवाई माधोपुर जिले के डिंडायच से बनास नदी की बजरी उठाने का रवन्ना सारसोप में बजरी गाड़ीचालक ने मांगा तो रवन्ना बरौनी नाका से दिए जाने के विवाद से गुस्साएं नाकाकर्मी ने ड्राईवर से मारपीट की औरजेब से रुपए छीन लिए। जयपुर निवासी अजय कुमार ने इस घटना की शिकायत टोंक ,सवाई माधोपुर में जिला कलक्टर ,एसपी और खनिज अभियन्ता से की । यही नहीं शिकायतकर्ता ने जयपुर जिले के माइनिंग सुपरिडेंट इंजीनियर शेखर कार्रवाई की मांग की ।इसके बावजूद भी दोषी खान कर्मचारी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। शिकायतकर्ता अजय कुमार ने खनिज विभाग सहित पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि जब चौथ का बरवाड़ा पुलिस थाना में हंसराज गुर्जर ने लिखित रिपोर्ट दी है।
अजय कुमार का कहना है कि उसकी गाड़ियों के जीपीएस लगे हुए है यदि विश्वास नही हो तो इसकी जांच करके लोकेशन की जानकारी ली जा सकती है। उन्होंने बताया की दीपावली से पूर्व 20 अक्टूबर को बनास नदी डिंडायच जिला सवाईमाधोपुर से डंपर बजरी भरी गई थी। जबकि बजरी भर करके शेखावत एसोसिएट के सारसोप रॉयल्टी नाका से जब बजरी का रवन्ना मांगा गया तो रवन्ना देने से मना कर दिया। जब ड्राईवर ने बीच रास्ते मे खनिज विभाग और पुलिस ने गाड़ी रोकी गई तो किसकी जिम्मेदारी होगी यह सवाल किया तो रॉयल्टी नाका कर्मियों ने कहा कि बरौनी नाका तक कोई खनिज विभाग और पुलिस वाला रवन्ना नही मांग सकता ,वहां बरौनी नाका से रवन्ना मिल जाएगा,इसको लेकर विवाद बढ़ गया तो चालक से मारपीट करके डीजल के बीस हजार रुपए छिन्न लिए बताए। इसके बाद हंसराज गुर्जर ने चौथ का बरवाड़ा पुलिस थाना में रख नामजद रॉयल्टीकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दी बताई।
जयपुर निवासी अजय कुमार का कहना है कि खनिज विभाग टोंक और सवाई माधोपुर के अधिकारियों को शिकायत की गई थी लेकिन आज तक कोई कार्यवाई नही हो पाई।उन्होंने बताया कि इसकी एक प्रति जयपुर जिला खनिज अधीक्षक को भी दी थी लेकिन अभी तक उन्होंने भी कोई कार्यवाई नही की।