Saturday, 29 August 2026

वीर तेजाजी बोर्ड के गठन की मांग को लेकर पायलट ने सीएम गहलोत को लिखा पत्र


वीर तेजाजी बोर्ड के गठन की मांग को लेकर पायलट ने सीएम गहलोत को लिखा पत्र

पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर लोक देवता वीर तेजाजी महाराज के नाम पर बोर्ड का गठन किए जाने की मांग की है। पायलट ने सीएम गहलोत को भेजे पत्र में लिखा है कि प्रदेश में काफी लम्बे समय से वीर तेजाजी महाराज के नाम पर बोर्ड का गठन किए जाने की मांग लम्बित है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सहित देश के अनेकों राज्यों में वीर तेजाजी महाराज को लोक देवता के रूप में पूजा जाता हैं और करोड़ों की संख्या में वीर तेजाजी महाराज के अनुयायी है। इस बोर्ड के गठन से किसान वर्ग सहित अनेक वर्गों को सम्बल मिलेगा तथा उनके लिए नवीन योजनाएं बनाई जा सकेगी। पायलट ने सीएम गहलोत से मांग की है कि प्रदेशवासियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार की ओर से शीघ्र ही वीर तेजाजी महाराज के नाम पर बोर्ड का गठन किया जाए।



Previous
Next

Related Posts